फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता

Sun, 05 Apr 2026 01:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हालांकि झटके सामान्य होने के कारण जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। भूकंप के झटके इतने सामान्य थे कि अधिकतर लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। जिले में कहीं भी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को नहीं मिली।

Bageshwar News: पक्की नहर की जगह प्लास्टिक पाइप बिछाने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें