फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली और नुक्कड़ नाटकों से जागरूक किए जाएंगे मतदाता

Sat, 01 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
अपडेट करें वोटर लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जाए। सभी एसडीएम, तहसीलदार मतदाता सूची को अपडेट रखें। यह निर्देश डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में आयोजित बैठक में दिए। 
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनराल ने सभी राजनीतिक दलों से समय से अपने बूथ लेवल एजेंटों की सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रारूप-6 सप्ताह में एक बार जाकर प्राप्त करने के लिए निर्देश देने का कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी और तहसीलदारों को अपने-अपने तहसील के अंतर्गत महाविद्यालय में कैंपस एंबेसडर से संपर्क कर 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं से प्रारूप-6 पर आवेदन भरने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पोस्टर, पंफलेट, बैनर या नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तहसील अंतर्गत एनसीसी कैडिटों, स्काउट-गाइडों, छात्र-छात्राओं की टोलियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मतदेय स्थलों में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का सुझाव दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या ने मतदाता, मतदेय स्थल आदि की जानकारी दी।

बैठक में एसडीएम फिंचाराम चौहान, रेखा कोहली, रविंद्र सिंह, केएस टोलिया सहित दीवान सिंह मलड़ा, ललित बिष्ट, संजय शाह जगाती, श्रीराम, भूपेश धपोला, राजेंद्र उपाध्याय, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें