फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिल जमा करने से बच रहे सरकारी विभागों को यूपीसीएल ने दिया झटका

Wed, 25 Mar 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिजली का भरपूर उपयोग कर बिल का भुगतान नहीं करने वाले विभागों को यूपीसीएल ने झटका देना शुरू कर दिया है। कुछ विभागों के कनेक्शन काट दिए तो कई विभागों को बिल जमा नहीं करने पर संयोजन काटने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

फरवरी से ही यूपीसीएल ने बकायेदारों की सूची जारी करते हुए बकायेदारों से बिल का भुगतान करने की अपील करनी शुरू कर दी थी। कई सरकारी विभागों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यूपीसीएल की ओर से ऐसे विभागों की बत्ती गुल करनी शुरू कर दी गई है। मंगलवार की रात विभाग ने लोनिवि के अतिथि गृह व कार्यालय, खेल विभाग के कार्यालय, इंडोर स्टेडियम, पीएमजीएसवाई कार्यालय की बिजली काट दी।
बिजली गुल होने से रात को इंडोर स्टेडियम में खेलने आने वाले मायूस लौटे। यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लोनिवि विश्राम गृह पर 62, खेल विभाग पर 65, लोनिवि कार्यालय पर 80 और पीएमजीएसवाई कार्यालय पर 32 हजार का बिल बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें