फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुगनाकुरी कॉलेज में जल्द खुलेगा यूओयू का अध्ययन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के शहीद महेंद्र सिंह भाकुनी राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र खुलने जा रहा है। अध्ययन केंद्र खोलने के लिए महाविद्यालय को विश्वविद्यालय की ओर से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्द ही दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को समीप ही मुक्त विश्वविद्यालय से शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की स्थापना सितंबर 2014 में हुई थी। पहले सत्र का शुभारंभ 2015-16 से हुआ। हालांकि महाविद्यालय में यूओयू की मान्यता नहीं थी, जिसके कारण संस्थागत शिक्षा हासिल नहीं करने वाले विद्यार्थी यूओयू से पढ़ाई पूरी करने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगा रहे थे।

महाविद्यालय में सितंबर माह में अध्ययन केंद्र की स्थापना होने की उम्मीद है। 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रवेश प्रकिया चलेगी। अध्ययन केंद्र में वर्तमान में स्नातक में बीए और स्नातकोत्तर में एमए के विषय की पढ़ाई संचालित होगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र आदि विषय शामिल होंगे। अध्ययन केंद्र खुलने से दूरदराज के लोगों को स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन




महाविद्यालय में यूओयू अध्ययन केंद्र संचालन का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही महाविद्यालय में यूओयू का अध्ययन केंद्र खुल जाएगा। अध्ययन केंद्र खुलने के बाद प्रवेश प्रकिया सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन

-डाॅ. हरिओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य महाविद्यालय दुगनाकुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें