फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनाथ नगरी में उत्तराखंडी संस्कृति का अनूठा संगम

Mon, 14 Jan 2019 11:30 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में छोलिया नृत्य पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरयू गोमती व लुप्त सरस्वती तट पर बसी बागनाथ नगरी में सोमवार को एक और संगम नजर आया जब उत्तराखंडी संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। भव्य झांकी के साथ मेले का रंगारंग आगाज हो गया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने मेले का शुभारंभ किया। नुमाइश मैदान में मेले बड़ी संख्या में मेलार्थी मेले का आनंद उठा रहे हैं।        

विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने गाई चाचरी
डीएम रंजना राजगुरु ने झांकी के दौरान मेले का आनंद उठाया। एसबीआई तिराहे पर चाचरी गायन के दौरान उत्तरायणी मेले के रंग में रंगी डीएम खुद को चाचरी गाने से नहीं रोक सकी। चाचरी गा रही महिलाओं के साथ उन्होंने कंधे में हाथ रखकर काफी देर तक चाचरी का आनंद उठाया।  

नौ किलो का कद्दू, पांच किलो की गोभी
उद्यान विभाग की विकास प्रदर्शनी में नौ किलो का कद्दू और पांच किलो की गोभी, सवा मीटर लंबी लौकी और गड़ेरी आकर्षण का केंद्र रही। उद्यान विभाग ने बताया कि विकास प्रदर्शनी में रखे गए सभी उत्पाद स्थानीय काश्तकारों ने उगाए हैं।  
विज्ञापन


बच्चों के धमाल का पूरा खयाल
मेले में बच्चों के धमाल का पूरा खयाल रखा गया है। नुमाइश मैदान में बच्चों के लिए मिकी माउस, टॉय ट्रेन, गोल चरखा, छोटा झूला, उछल कूद झूला सहित मौज मस्ती का पूरा सामान रखा गया है।

ऊंट, याक, घोड़ों ने बढ़ाई शान
उत्तरायणी मेले में झांकी में पहली बार शामिल किए गए ऊंट, याक और घोड़ों ने झांकी की शान बढ़ा दी। युुवाओं में इनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचाने की होड़ मची रही। इस दौरान याक के नुकीले सींगों का डर भी चेहरे पर दिखाई दिया। 

छतों, दुकानों से झांकी देखने को उमड़ी भीड़
तहसील रोड पर जब झांकी निकल रही थी तो सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों, घरों से लोगों की भीड़ झांकी देखने को उमड़ पड़ी। लोगों ने छतों, दुकानों से खड़े होकर झांकी देखी और वीडियो बनाई, फोटो खींचे। 

झांकी में पहली बार दिखे विदेशी नागरिक 
 झांकी में पहली बार विदेश नागरिक भी शामिल हुए। विदेशी नागरिकों ने भी मेले में सांस्कृतिक झांकी का आनंद लिया। मेले में विदेशी नागरिकों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें