फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों की समस्याएं जानी

Thu, 23 Aug 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कपकोट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों की समस्याएं जानीं और अधिकारियों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद सड़कों को खोलने के काम में तेजी लाने को कहा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दौरे के बीच प्रभावितों की शिकायतों पर नाराजगी भी जताई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत असों, उतरौड़ा, पनौरा, गैनाड, लीली आदि गांवों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। प्रभावितों ने आपदा की मार से बिजली, पानी लाइनें, मकान, गोशाला क्षतिग्रस्त होने, सड़कें बंद होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं त्वरित राहत दिलाने में नाकाम रही हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मौके से ही अधिकारियों को  जल्द से जल्द बुनियादी सुविधा और सेवाएं सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त मशीनें लगाकर सड़कें खोलने, आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत देने को कहा।   
इसके साथ ही केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने आपदा प्रभावित घिंघारूतोला, सिमकुना, रावतसेरा, कांडा का भी दौरा किया। उन्होंने गैनाड़ के पंचायत घर और तहसील कपकोट में शिविर लगाकर जनता की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने आमजन से आपदा नुकसान की शिकायत तहसीलों और आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज कराने को कहा। इस दौरान विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, तहसीलदार मैनपाल सिंह, एसओ कांडा डीएस बिष्ट, जिला संयोजक भाजपा सुंदर सिंह गढिया, भगवान सिंह भंडारी, गणेश भौर्याल, नंदा बल्लभ तिवारी, आनंद धपोला, भूपाल सिंह भाकुनी, मोहन सिंह भाकुनी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें