फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के कोरोना संक्रमित निकलने से अल्ट्रासाउंड बंद

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट सोमवार शाम कोरोना संक्रमित पाई गईं। इस कारण मंगलवार से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए हैं। कक्ष के बाहर 26 नवंबर तक अल्ट्रासाउंड नहीं होने की सूचना चस्पा की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित निकलने से पहले रेडियोलॉजिस्ट ने सोमवार को 70 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। इसमें 45 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। सोमवार शाम को ही उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। रेडियोलॉजिस्ट के संक्रमित होने से अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। 26 नवंबर तक अल्ट्रासाउंड न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ेगी।
पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व सभासद संजय साह जगाती ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोविड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वस्थ होने के उपरांत ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें