फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल, पांच माह बाद कांडा पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट

Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र की गर्भवतियों और गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सीएचसी कांडा में नवंबर से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा आखिरकार शुक्रवार से बहाल हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब हर शुक्रवार को केंद्र में अल्ट्रासाउंड सेवा देने का निर्णय लिया है। इस दौरान 19 मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन

बीते नवंबर से सीएचसी कांडा में रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही थी। कांडा और आसपास के क्षेत्रों की गर्भवतियों को नियमित जांचों के लिए जिला मुख्यालय और निजी केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
अमर उजाला ने क्षेत्र की इस समस्या को प्रमुखता से कई बार प्रकाशित किया जिसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। अब प्रत्येक शुक्रवार को जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट कांडा पहुंचकर मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

सेवा का संचालन सुचारू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। गर्भवतियों को अब जिला अस्पताल जाने से निजात मिलेगी।
....कोट
सीएचसी कांडा में अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित चिकित्सक और केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद नियमित सेवा सुचारू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

....डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें