नगर क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे आवारा जानवरों से लोग परेशान हैं। आवारा जानवरों ने किसानों की गेहूं, जौं, मसूर और सब्जी बर्बाद कर दी है। जानवर दुुकानों में घुसकर भी उत्पात मचा रहे हैं।
मालूम हो कि नगर क्षेत्र में लंबे समय से आवारा जानवर घूम रहे हैं। व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि उत्तरायणी मेले के दौरान नगर पालिका परिषद बागेश्वर ने आवारा जानवरों को पिकप में भरकर यहां उतार दिया। यही जानवर आज हर किसी के लिए परेशानी बने हुए हैं। जानवर किसानों के खेतों में बोई गेहूं, जौं, मसूर, शाकभाजी बर्बाद कर रहे हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से जानवरों को शीघ्र दूर खदेड़ने की मांग की है। मांग करने वालों में नगर व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, कैलाश जोशी, मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रकाश कांडपाल आदि थे।