बागेश्वर। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर तुषरेड़ा गांव में लगा ट्रांसफार्मर दो साल पहले खराब हो गया था। यूपीसीएल ने तब से ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। विभाग ने गांव की बिजली को ठांगा गांव में लगे ट्रांसफार्मर से अस्थाई व्यवस्था से जोड़ा तो है, लेकिन इससे लो-वोल्टेज मिल रही है। वहीं ट्रांसफार्मर में दबाव बढ़ने से कई बार फ्यूज उड़ जाता है।
इस कारण दोनों गांवों के 37 परिवारों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान सतीश उप्रेती, खुशाल धानिक, हयात धानिक, बिशन भंडारी, पूरन उप्रेती और पूर्व बीडीसी मोहन राम आदि थे। इधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने कहा कि 25 मई तक ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।