फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदरों ने दो महिलाओं को किया घायल

Sun, 28 Aug 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर के बमराड़ी ग्राम पंचायत में बंदरों का आतंक बना हुआ है। कटखने बंदरों ने खेतों में घास काटने गई दो महिलाओं को घायल कर दिया।  ग्राम प्रधान जसौदा देवी ने बताया कि बमराड़ी गांव निवासी मीना देवी और हंसी देवी घास काटने खेतों में गई थीं।
विज्ञापन


लौटते समय बंदरों ने अचानक उन पर हमला कर काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बंदरों के काटने से घायल हुई दोनों महिलाओं को मुआवजा देने की मांग की है।

साथ ही आतंक का पर्याय बन चुके बंदरों से निजात दिलाने को कहा है। उनका कहना है कि बंदर खेतीबाड़ी को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं अब लोगों पर हमला करने के कारण महिलाओं व बच्चों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें