फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में ला जा रहे थे शराब, पहुंच गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कोविड कर्फ्यू के दौरान शराब की दुकानें बंद हैं लेकिन शराब की तस्करी जमकर हो रही है। जिले में किस कदर शराब का अवैध धंधा चल रहा है, इसकी तस्दीक कपकोट थाना पुलिस की कार्रवाई से हुई है। पुलिस ने दो कारों से तीन लाख रुपये की कीमत की 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों कार चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कारें सीज कर दी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में शामा रोड पर कारों की तलाशी ली गई। अवैध रूप से शराब ले जाने पर कार चालक धन गिरी गोस्वामी (35) निवासी मल्लादेश कपकोट और धीरज सिंह (28) निवासी जसरौली कपकोट को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ थाना कपकोट में 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम में एसआई अविनाश मौर्य, आरक्षी ललित बोहरा, आरक्षी विजय चंद्र शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कपकोट पुलिस की कार्रवाई पर संतोष प्रकट करते हुए कहा है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में भी शराब की तस्करी जमकर हो रही है। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि 600 से 900 रुपये की बोतल 1200 से 2000 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें