फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी चालक सहित दो गंभीर

Thu, 28 Sep 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
घायलों को खाई से निकालते भाजपा नेता और ग्रामीण।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेड़ीनाग-बांसपटान रावतसेरा मोटर मार्ग में पर मैक्स जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक सहित जीप में सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। भद्रकाली मंदिर से लौट रहे पिथौरागढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घायलों को अपने वाहन से बेड़ीनाग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बांसपटान से रावतसेरा (कांडा) को आ रही मैक्स जीप (यूके 02-255) डोबरगड़ा के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में भंडारीसेरा निवासी वाहन चालक हरीश सिंह रावत और भटगाड़ निवासी लीला राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे पिथौरागढ़ के भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर, गिरीश जोशी, संघ प्रचारक भगवती ने ग्रामीणों के साथ खाई में उतरकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके बाद अपने वाहन से दोनों घायलों को बेड़ीनाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने तक चालक को होश नहीं आया था। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें