फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: समय से पहले बंद मिले तिमिलाबगड़ के दो स्कूल, शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 18 Nov 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था और शिक्षकों की मनमानी पर सीईओ आशाराम ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान समयानुसार स्कूल बंद मिलने पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

प्रभारी सीईओ आशाराम ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमलाबगड़ और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिमलाबगड़ का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तय समय से पहले ही दोनों विद्यालयों में ताले लटके मिले। प्राथमिक विद्यालय का समय दोपहर 3:11 बजे और उच्च प्राथमिक विद्यालय का समय 3:18 बजे निरीक्षण किया गया, जो पूरी तरह बंद पाए गए।


पहले भी दी गई थी चेतावनी, पर नहीं सुधरे हालात
शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार, बीते दिनों भी प्रभारी सीईओ ने स्कूलों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए कड़ी चेतावनी और निर्देश दिए गए थे। दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं और निर्धारित समय से पहले ही स्कूल बंद कर गायब हो जाते हैं। बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने उप शिक्षा अधिकारी कपकोट को पत्र भेजकर दोनों विद्यालयों के शिक्षकों का 17 नवंबर का वेतन आहरित न करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोट
विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान तिमलाबगड़ के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल समय से पूर्व बंद पाए गए, जो गंभीर लापरवाही है। बच्चों के भविष्य और शिक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें