फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो सार्वजनिक शौचालयों का संचालन शुरू

Wed, 14 Oct 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से पिंक शौचालय समेत दो सार्वजनिक शौचालयों का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने गोलू मंदिर पुल के समीप बनाए गए पिंक शौचालय और राममंदिर गली स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन कर संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि बजट की सीमित उपलब्धता के बावजूद नगर पंचायत ने दोनों शौचालयों का निर्माण कराया है। गोलू मंदिर पुल के समीप पिंक शौचालय और राममंदिर गली में सार्वजनिक शौचालय शुरू होने से स्थानीय लोगों के अतिरिक्त यात्रियों और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। पिंक शौचालय के चलते अब महिलाओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर सभासद अंकित जोशी, बबीता नेगी, ललित प्रसाद, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी, अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल, वरिष्ठ सहायक किशन बिष्ट, अभय नेगी, रोहित जोशी, भास्कर बृजवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें