फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमदनी पर पड़ी कोरोना की मार तो रिंगाल में खोजा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन के दौर में घर लौटे कपकोट विकासखंड के जगथाना (कनलगढ़घाटी) के दो युवाओं ने रिंगाल के उत्पादों में रोजगार खोज लिया है। यही नहीं यह युवा एक अन्य युवक के साथ मिलकर गांव में ही सैलून भी चला रहे हैं।
विज्ञापन

जगथाना निवासी दीपक आर्या (24) पुत्र नारायण राम और हरीश आर्या (22) पुत्र बची राम मुंबई में होटल में नौकरी करते थे। लॉकडाउन के दौर में नौकरी चली गई तो यह युवा घर लौट आए। घर आकर इन युवाओं ने पूर्व में सीखे गए अपने हुनर को निखारते हुए रिंगाल से सजावटी सामान, फूलदान, टोकरी, टोपी आदि बनाना शुरू किया। करीब एक सप्ताह पहले जगथाना में दुकान खोलकर रिंगाल से बने उत्पाद बेच रहे हैं। इन्होंने हरीश आर्या के छोटे भाई मदन आर्या को भी अपने व्यवसाय से जोड़ लिया है। यह लोग गांव में ही सैलून की दुकान और पेंटिंग का काम भी कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण और पूर्व जिपं. अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जगथाना पहुंचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को हरसंभव मदद दी जाएगी।
एचएम डिप्लोमा होल्डर प्रवासी ने शुरू किया नमकीन व्यवसाय
बागेश्वर। होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा हासिल करने के बाद दिल्ली के बड़े होटल में नौकरी करने वाले मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के मलड़ाखोला निवासी पूरन सिंह मलड़ा (20) पुत्र आनंद सिंह मलड़ा लॉकडाउन के बाद घर लौट आए। इसके बाद उन्होंने अपने भाई गिरीश सिंह मलड़ा के साथ मिलकर मलड़ाखोला में पिता के नाम से नमकीन उद्योग की स्थापना की है। खास बात यह है कि वह मसूर आदि से नमकीन बना रहे हैं। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सभासद कैलाश आर्या, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने एएस नमकीन उद्योग का शुभारंभ किया। यह लोग अपने साथ तीन अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें