फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की 35 पेटियों के साथ नोएडा के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
गरुड़ के पास बैजनाथ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार शराब तस्कर। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लाई जा रही हरियाणा मार्का 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बैजनाथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट टीम के साथ सोमवार रात भेटा गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आर्टिगा कार (यूपी16ईटी4137) की चेकिंग की गई। इसमें हरियाणा मार्का 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

कार में सवार नोएडा के भगेल सेक्टर 110 निवासी घनश्याम लाल और सराफा वार्ड, थाना सेक्टर 49, नोएडा निवासी नितिन उपाध्याय शराब से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने कार समेत शराब भी जब्त कर ली। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। टीम में सोबन सिंह, जीवन चंद्र पांडे, राजेशभट्ट, लक्ष्मण सिंह, बसंत लाल, हिम्मत लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें