फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कंट्रीवाइड स्कूल और स्टेडियम ट्रेनीज ने जीते उद्घाटन मैच

Wed, 19 Mar 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री काॅलेज के मैदान में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में अंडर 14 से 17 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की टीमें भागीदारी कर रही हैं। सोमवार को खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी खेल अधिकारी किरन नेगी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कर खेल का स्तर सुधारने को कहा। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में कंट्रीवाइड स्कूल ने मंडलसेरा की टीम को 20 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में स्टेडियम की टीम ने कंट्रीवाइड स्कूल को 14 अंकों से मात दी। बालक वर्ग के पहले मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने बागनाथ बुल्स को 16 अंक से और दूसरे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने कंट्रीवाइड स्कूल को 14 अंक से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर राहुल सिंह, राजेंद्र दफौटी, गणेश धपोला, कमलदीप मटियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें