फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गरुड़  में दो मकान ध्वस्त

Wed, 10 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
नौगांव में ध्वस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मूसलाधार बारिश से मंगलवार की रात गरुड़ क्षेत्र में दो आवासीय मकान ध्वस्त हो गए। जिससे एक महिला को मामूली चोट आई है। दोनों प्रभावित परिवारों को पंद्रह लाख रुपये से ज्यादा की क्षति पहुंची है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने डीएम से प्रभावित परिवारों को शीघ्र  सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

भीषण बारिश से पान सिंह निवासी नौगांव का दोमंजिला मकान मंगलवार की रात ध्वस्त हो गया है। पान सिंह ने बताया कि रात का खाना खाने के बाद परिवार के पांचों सदस्य गहरी नींद में सोये थे। मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर मैं जागा।

गहरी नींद में सोये परिवार के सभी सदस्यों को घर के बाहर एक खेत में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। मकान से बाहर आने के दौरान मेरी पत्नी देवकी देवी को मामूली चोट लग गई। मकान ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने घटनास्थल का दौरा कर प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने को कहा है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हरचन सिंह भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला ने वज्यूला क्षेत्र में हुई क्षति का डीएम से निरीक्षण करने को कहा है। उधर जखेड़ा गांव निवासी नंद राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन


पटवारी बीसी लोहुमी, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी देश दीपक वर्मा ने घटना स्थल का दौरा कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने डीएम से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें