फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस को चकमा देकर दो चरस तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में 450 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो तस्कर कोर्ट लाते समय पुलिस की पकड़ से भाग गए। एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका। पुलिस टीम सरयू नदी और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। देर शाम तक भी उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कपकोट पुलिस ने मंगलवार को साहिल (23) निवासी वार्ड नंबर एक स्नोव्यू नैनीताल और रोहित कुमार (21) निवासी राजमहल कंपाउंड, मल्लीताल नैनीताल को 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।
बुधवार को पुलिस कर्मी उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर ला रहे थे। बताया जा रहा है कि झटक्वाली के पास एक कॉजवे के समीप वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों कूदकर भाग गए। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को पकड़ लिया लेकिन रोहित का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने साहिल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कपकोट में पकड़े गए थे दोनों नैनीताल निवासी
कपकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान डणों के पास एक स्कूटी को रोका। शक होने पर दोनों स्कूटी सवार की तलाशी ली। साहिल के पास से 230 और रोहित कुमार से 220 ग्राम चरस बरामद हुई थी। कपकोट थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

अब नदी की खाक छान रही पुलिस
पुलिस के अनुसार जिस जगह से दोनों तस्कर वाहन से भागे थे। वहां पास ही में सरयू नदी है। दोनों ने सड़क से नदी की ओर कूद मारी थी। पुलिस ने तत्काल पीछे से दौड़ लगाई और एक को पकड़ लिया। घनी झाड़ियां होने के कारण दूसरा आरोपी चकमा दे गया। अब पुलिस टीम सरयू नदी की खाक छान रही हैं। खोजबीन में पुलिस के अलावा एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम भी लगी है।

कोट
कपकोट से चरस के दो आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर ला रही थी। झक्टवाली के पास वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों कूदकर भाग गए। एक पुलिस की पकड़ में आ गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा। - अजय लाल साह, सीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें