फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन छात्र घायल

Thu, 30 Aug 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस बीच सड़क पर गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई। मारपीट में एक स्कूल के तीन छात्र बुरी तरह घायल हो गए। घायल छात्रों के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार करीब दो बजे जिला अस्पताल पुल के पास विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा और विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका के दो छात्र गुट सामने आमने आ गए। देखते ही देखते गुटों के बीच कहासुनी हुई और लात-घूंसे चलने लगे। संख्या बल में राइंका का छात्र गुट भारी पड़ा। उन्होंने मंडलसेरा के छात्रों को बुरी तरह पीटा। बीच सड़क पर मारपीट की घटना से अफरा तफरी फैल गई। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर छात्रों को छुड़ाया। इस बीच राइंका का छात्र  धमकाते हुए चलते बने। मारपीट में बुरी तरह घायल मंडलसेरा के विनोद दानू, मनमोहित, अमनदीप को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों के सिर और शरीर में चोट आई है। इलाज के बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस से घटना की शिकायत की। इस मामले में राइंका के पांच छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

छात्रसंघ चुनाव विवाद रही घटना की वजह 
बागेश्वर। दो छात्र संघ गुटों के बीच विवाद की वजह छात्रसंघ चुनाव से जुड़ा विवाद था। इसी के चलते दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई।  दरअसल छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले छात्र नेता चुनाव प्रचार में इंटर कालेज के छात्रों का सहारा लेते हैं। इंटर कालेज के छात्र महाविद्यालय के मतदाता न होने के बावजूद चुनाव प्रचार में भागीदारी करते हैं। ऐसे में छात्र नेताओं के बीच इन छात्रों को अपने खेमे में लाने की होड़ मची रहती है। छात्र गुटों के बीच अराजकता वर्चस्व की इसी लड़ाई का नतीजा रही। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें