बागेश्वर। विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक हैं या फिर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम का कोर्स किया है तो विदेश रोजगार प्रकोष्ठ योजना आपको राह दिखा सकती है।
वर्तमान में योजना का संचालन कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से प्रदेश के इच्छुक युवाओं को जोड़ना है। प्रदेश सरकार ने मई 2023 में योजना की शुरुआत की थी। योजना शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश में 75 अभ्यर्थियों का चयन हुआ हैं। इन अभ्यर्थियों को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। प्रशिक्षण के बाद भाषा दक्षता परीक्षा 24 प्रशिक्षणार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इन्हीं में से दो बालिकाओं का जापान में केयर गिबर के पद पर चयन हुआ है। एक बालिका पौड़ी गढ़वाल की और दूसरी टिहरी की निवासी हैं। अन्य 22 प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार के बाद जापानी नियोजकों की ओर से जांच की जा रही है। बागेश्वर जिले से 16 युवक-युवतियों ने योजना के लिए पंजीकरण किया है।
योजना के तहत हाल में इन क्षेत्रों में रोजगार मिलने के अवसर है
बागेश्वर। बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, योग, पीएमकेवीवाई के प्रशिक्षु, होम हेल्प, जरनल ड्यूटी असिस्टेंट, केयर गिबर आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
योजना के लिए ऐसे करे आवेदन
बागेश्वर। विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के लिए अपणि सरकार पोर्टल eservices.uk.gov.in पर सेवायोजन विभाग टैब में जाकर इच्छुक अभ्यर्थी निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को स्वयं से संबंधित निजी जानकारियां और शिक्षा का स्तर देना होता है। इसके आधार पर रोजगार की रिक्तियां आने पर सेवायाजन कार्यालय से पात्रों का चयन किया जाता है।
नोडल विदेश रोजगार प्रकोष्ठ/सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर, प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार अवसरों को प्रदेश के युवक-युवतियों तक पहुंचाने के लिए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ योजना बनाई गई है। शुरुआती एक वर्ष में ही योजना की काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने काे मिली।
07जेएनडी07: शिविर में आंगनवाड़ी वर्करों को संबोधित करती सुपरवाइजर राजबाला। संवाद