फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। दो अलग-अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को करीब पांच बजे जिला मुख्यालय के नजदीक आरे में एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार भगत सिंह खेतवाल (35) पुत्र नंदन सिंह खेतवाल निवासी तुपेड़ को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कपकोट के भराड़ी में हुई। तोली फुलवाड़ी निवासी योगेंद्र सिंह गढ़िया (23) पुत्र दरवान सिंह गढ़िया भराड़ी बाजार में सामान खरीद रहा था। इसी दौरान उसे एक मैक्स जीप ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लॉकडाउन के दौरान बाहरी प्रदेश से लौटा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें