बागेश्वर। जिले में परिवहन विभाग में लंबे समय से अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
अब शासन ने जिले में सहायक संभागीय अधिकारी के दो पद सृजित कर एआरटीओ की नियुक्ति कर दी है। एक को एआरटीओ प्रवर्तन और एक को एआरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक कर अधिकारी प्रभारी एआरटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
उनका स्थानांतरण रूड़की होने के बाद परिवहन विभाग मुखिया विहीन हो गया था। कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार और अनुसेवक का एक-एक पद स्वीकृत है। वर्तमान में तीनों पद खाली हैं।
प्रधान सहायक के स्वीकृत दो पद, वरिष्ठ सहायक का एक पद, कनिष्ठ सहायक और आरक्षी के दो-दो पद रिक्त हैं।