फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की 55 पेटियों के साथ दो को धर दबोचा

विज्ञापन
एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पत्रकार वार्ता कर शराब तस्करी का खुलासा किया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की एसओजी ने बृहस्पतिवार को देसी शराब की 55 पेटियां के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से सेराघाट से लाकर काफलीगैर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर शराब बेचते थे। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सीओ महेश चंद्र जोशी के पर्यवेक्षण में एसओजी और थाना झिरौली की संयुक्त टीम बुधवार को लीसा फैक्ट्री ओखलीसिरोद के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेराघाट की ओर से आ रही बोलेरो (01टीए2168) को रोका गया। चेकिंग करने पर उसमें देसी शराब की 55 पेटियां बरामद हईं। इस पर बोलेरो सवार ग्राम रंतोली सेराघाट निवासी नारायण सिंह मेहता और वहीं के ग्राम भनोलीसेरा निवासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना झिरौली में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुुलिस टीम में एसओजी प्रभारी पंकज जोशी, झिरौली के एसओ कृष्ण गिरी प्रभारी थानाध्यक्ष, बसंत पंत, हेम चंद्र मठपाल, चंदन राम, इमदाद हुसैन, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, गिरीश बजेली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें