फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला समेत दो लोग गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार महिला से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कच्ची शराब बनाने की सूचना पर रविवार को बागेश्वर के नई बस्ती में छापा मारा गया। छापे के दौरान कमला देवी (32) पत्नी कैलाश सिंह निवासी नई बस्ती को अवैध रूप से शराब बनाने पर उपकरण और 6 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 60/2 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट, उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल भुवन सिंह, गोविंद आर्या शामिल थे।
उधर नई बस्ती निवासी धीरज के पास से 5 लीटर शराब बरामद की गई। आरोपी को 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उफ निरीक्षक कृष्ण गिरि, कांस्टेबल भुवन चंद्र, संतोष राठौर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें