फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 03 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात एक डंपर चालक ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात नगर से लगे कठायतबाड़ा ग्राम पंचायत के कुछ युवक बारात से लौट रहे थे। उन्हें पिंडारी मार्ग पर खडे़ एक डंपर के भीतर संदिग्ध गतिविधि होने का आभास हुआ। अंदर देखने पर डंपर चालक नग्न हालत में था, एक किशोरी बेहोशी की हालत में थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

एसआई प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को थाने ले आई। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। वह इंटर की छात्रा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता कपकोट थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव की रहने वाली है। डंपर चालक दीपक सिंह परिहार जाख हड़बाड़ का कहना वाला है।
विज्ञापन


शनिवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनकी बेटी कपकोट बाजार से कापी-किताब लेने गई थी। वह घर आने के लिए कपकोट पुल के पास गाड़ी का इंतजार कर रही थी। डंपर चालक ने बहला-फुसलाकर घर पहुंचाने के बजाए बागेश्वर की ओर ले गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की जांच कर रहे एसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना को लेकर लोगों में तीव्र रोष है। लोगों ने पुलिस से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें