बागेश्वर के स्टेशन रोड में ट्रक खराब होने से लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्टेशन रोड में लकड़ी भरा ट्रक खराब होने से दिनभर जाम लगता रहा। जाम में फंसने से वाहन संचालकों के साथ ही यात्री परेशान रहे।
बुधवार की सुबह स्टेशन रोड से एक ट्रक में इमारती लकड़ी ले जाई जा रही थी। ट्रक स्टेशन रोड में खराब हो गया। ट्रक को वाहन चालक ने जैसे-तैसे सड़क के किनारे खड़ा किया। सड़क पर ट्रक फंसने से वाहनों की आवाजाही के लिए काफी कम जगह रह गई। इस कारण दिनभर जाम में वाहन फंसते रहे। जाम का असर मालरोड तक देखा गया। वहीं, गोमती पुल क्षेत्र, कांडा रोड, अस्पताल रोड में भी दिनभर कई बार जाम लगा।