बागेश्वर। बागेश्वर-कांडा मोटर मार्ग पर एक ट्रक दीवार से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
रविवार को छतीना बैंड के समीप कांडा की तरफ से जिला मुख्यालय को आ रहा ट्रक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि हादसे में चालक सुरक्षित है। ट्रक को हल्का नुकसान हुआ। चालक ने ट्रक को निकाल लिया है। संवाद