फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली गुल होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के पिंडारी रोड में सात घंटे बिजली गुल रही। मंडलसेरा में पांच घंटे और दुगनाकुरी के गांवों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

नगर के ठाकुरद्वारा वार्ड के पिंडारी मार्ग और मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में सुबह चार बजे बिजली गुल हो गई थी। सुबह बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी गर्म करने में दिक्कत हुई। सुबह के समय के कई अन्य कार्य भी प्रभावित हुए। क्षेत्रवासियों ने विभाग को सूचित किया। यूपीसीएल के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों ने लाइनों की जांच की। मंडलसेरा में सुबह नौ बजे, पिंडारी रोड क्षेत्र में 11 बजे आपूर्ति सुचारू करा दी थी। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में सुबह सात बजे तक बिजली बहाल हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें