बागेश्वर में बाइक तिरंगा रैली निकालते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को अल्मोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली रघुनाथ सिटी मॉल से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडेखोला पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं, बागेश्वर में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के अगुवाई में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने बागेश्वर और गरुड़ में तिरंगा बाइक रैली निकाली और पदयात्रा की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ वर्मा ने कहा कि जिला और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। वहां पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री संजय साह (रिक्खू), नमन गुरुरानी, रेखा आर्या, मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट आदि थे।
बागेश्वर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तेवाड़ी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। बाइक रैली और पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
गरुड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बाइक रैली और पदयात्रा निकाली गई। कहा गया कि 15 अगस्त तक रैलियों का सिलसिला जारी रहेगा। वहां पर जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदर्श कठायत, प्रशांत तेवाड़ी, जेसी आर्या, दयाल कांडपाल, कैलाश गढ़िया, खड़क दफौटी आदि थे।