बागेश्वर में नए ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका ने दो और ई-रिक्शा खरीदे हैं। चार ई रिक्शा पहले से नगर में संचालित हैं। इस प्रकार अब जिला मुख्यालय की सड़कों पर छह ई-रिक्शा संचालित होने लगे हैं।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नए ई-रिक्शों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि नए ई-रिक्शा को बिलौना और कठायतबाड़ा रूट पर चलाया जा रहा है। इन रूटों पर पहले से एक-एक ई रिक्शा चल रहे हैं। दो ई-रिक्शा मंडलसेरा रूट पर चल रहे हैं।
ई-रिक्शा का किराया न्यूनतम होने के कारण लोग ई-रिक्शा की सवारी करना पसंद कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ई-रिक्शों के संचालन से नगर की आंतरिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। लोगों को 10 से 20 रुपये में ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि भविष्य में ई-रिक्शा की मांग बढ़ने पर और ई रिक्शे खरीदे जाएंगे।