डिग्री कॉलेज बागेश्वर में हुए एथलेटिक्स के ट्रायल।
- फोटो : BAGESHWAR
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय अंडर 14-16 बालक, बालिका टीम का गठन किया जा रहा है। टीम चयन के लिए शनिवार को डिग्री कॉलेज परिसर में ट्रायल हुए। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद सिंह मेहता ने ट्रायल का शुभारंभ किया।
100 मीटर रेस में तनिष्क देशवाल, देवेंद्र प्रसाद, भावना जोशी, 200 मीटर रेस में धीरज साह, 400 मीटर रेस में राजेंद्र फर्स्वाण, 600 मीटर रेस में प्रियांशु परिहार, गोलाफेंक में अंजलि टाकुली, अनामिका, हरीश सिंह, एक किमी रेस में राहुल रावत, दीया गोस्वामी, लंबी कूद में करीना आर्या, शिवानी बिष्ट, अभिषेक पिलख्वाल, रोहित विमल जीते।