फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन पर पेड़ गिरे, नौ घंटे बत्ती गुल 

Tue, 20 Jun 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
‌‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार देर रात बागेश्वर और अल्मोड़ा के बीच काफलीगैर क्षेत्र में चीड़ के दो पेड़ मेन लाइन के ऊपर गिर गए। हाइटेंशन लाइन टूटने से मंगलवार को जिले में बिजली की आपूर्ति करीब नौ घंटे ठप रही। बिजली नहीं आने से जहां पानी की योजनाएं ठप हो गईं, वहीं कारोबार भी प्रभावित रहा। लोगों को पानी का इंतजाम करने में पसीना बहाना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे तारों की मरम्मत करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब 3.50 बजे काफलीगैर क्षेत्र में बिजली की मेन लाइन पर चीड़ के दो पेड़ गिर गए। इसके चलते बिजली चालित कारोबार प्रभावित जैसे गेहूं पिसाई, धान कुटाई और तेल पिराई, पीसीओ, साइबर कैफे और फोटो स्टेट मशीनें ठप रहीं। कुछ दफ्तरों में भी काम प्रभावित हुआ। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों के अल्ट्रासाउंड और एक्सरे भी नहीं हुए। इधर, अल्मोड़ा के साथ ही इस जिले का काम देख रहे यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता दीन दयाल पांगती ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही कर्मचारियों को तारों की मरम्मत के काम में लगा दिया गया था। दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। 

पानी की योजनाएं ठप पड़ीं 
बिजली की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने से नगर पंपिंग योजना, बिलौना-खरेही और कपकोट पंपिंग योजनाएं प्रभावित रहीं। पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता दीनदयाल ने बताया कि नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ग्रेविटी योजना से आपूर्ति पहले की तरह जारी रही, जबकि जिन इलाकों में पंपिंग योजना से आपूर्ति होती थी, वहां टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें