कांडा (बागेश्वर)। न्याय पंचायत खातीगांव के पंचायत भवन में पांच दिवसीय क्षमता विकास कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्य को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मास्टर ट्रेनर हेम पांडेय ने बताया कार्यशाला में भंडारीगांव, चंतोला, नरगोली, ठांगा, कपूरी, टकनार और पैंठाण के ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य भागीदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जनता और शासन-प्रशासनिक इकाइयों के साथ सामंजस्य स्थापित कर पांच साल तक कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुंदन बोरा, हीरा देवी, चंद्र राम, गणेश राठौर, राजेश बनाई, भावना कार्की, नंदन रौतेला, केदार भौर्याल, हरीश डसीला, गोविंद रौतेला आदि मौजूद रहे।