फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए 735 कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
डिग्री कालेज बागेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद चुनाव कार्मिक। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कपकोट ब्लाक के लिए तैनात किए गए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 140 पोलिंग पार्टियों कुल 735 कार्मिकों को द्वितीय चरण का अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। चुनाव कार्मिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार न हो। इसके लिए 18 पोलिंग पार्टियों को 14 अक्तूबर को विकास खंड मुख्यालय कपकोट से रवाना किया जाएगा। शेष 122 पोलिंग पार्टियों को 15 अक्तूबर को विकास खंड मुख्यालय कपकोट से रवाना किया जाएगा।
स्लाइड शो के जरिए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी
बागेश्वर। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. उदय शंकर, सहायक नोडल अधिकारी दीप जोशी और राजीव जोशी ने स्लाइड शो के माध्यम से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों को उनके दायित्व, कर्तव्यों, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें