फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के सरयू पुल पर 10 दिन तक बंद रहेगा आवागमन

Thu, 07 Apr 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
सरयू पुल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित बागेश्वर के प्रमुख सरयू पुल की मरम्मत का काम 13 से 23 अप्रैल तक चलेगा। पुल की मरम्मत के कारण 10 दिन तक यातायात और पैदल आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। पुल बंद रहने से वाहनों को वाहनों को दो किमी अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। वे बाइपास होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा जब इस पुल को इतने लंबे समय के लिए आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए में आने वाला सरयू पुल महत्वपूर्ण पुलों में शामिल है। यह पुल बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र पुल रहा है।

सीमांत पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाली सड़क में स्थित होने के कारण इसका सामरिक महत्व भी है, परंतु छह दशक पूर्व बना यह पुल पिछले कुछ वर्षों से जर्जर हो गया है। इसके फर्श का कंक्रीट पूरी तरह से खराब होने के कारण इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे।
विज्ञापन

पुल की स्थिति को देखते हुए एनएच ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से इसकी मरम्मत के लिए लगभग 70 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। एनएच के जेई एएस निराला ने बताया कि इस पुल के पूरे चक्रट बदले जाएंगे। अब कंक्रीट के स्थान पर लोहे का फर्श बिछाया जाएगा।
इसके बाद पुल की स्थिति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पुल 13 से 23 अप्रैल तक आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस अवधि में बाईपास में बने पुल से वाहनों का संचालन होगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें