फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में लावारिस जानवरों और कटखने बंदरों से लोग परेशान

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू पुल पर लगा लावारिस जानवरों का जमघट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में लावारिस जानवरों और कटखने बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे जानवरों से दुर्घटना का खतरा है तो दूसरी ओर कटखने बंदरों के आतंक से लोगों के जख्मी होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

तहसील रोड, जिला अस्पताल रोड, कपकोट रोड आदि स्थानों पर लावारिस जानवर और बंदरों का आतंक अधिक है। रविवार को तहसील रोड पर बने सरयू पुल पर लावारिस जानवरों का जमघट लग गया। इससे वहां जाम लग गया। यातायात बहाली के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आए दिन लावारिस पशु घूमते रहते हैं। गुस्साए सांड़ सड़क में खड़े दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। वहीं कटखने बंदर लोगों पर हमले कर नगर में एकत्रित कूड़े के ढेर को सड़क पर फैला रहे हैं, जिससे गंदगी बढ़ रही है। बंदरों के झुंड केबल, टेलीफोन आदि के तारों को नुकसान पहुंचाकर खाने-पीने का सामान भी बर्बाद कर रहे हैं। सभासद नीमा दफौटी, व्यवसायी हरीश सोनी, गणेश दत्त पांडे, मनीष पांडे, हेम चंद्र, पार्वती देवी, राजेंद्र उपाध्याय आदि का कहना है कि पालिका को लावारिस गोवंशी पशुओं को गोसदन भेजकर इन्हें खुले में छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कटखने बंदरों को भी पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें