फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अतिक्रमण का दंश झेल रहे बागेश्वर में जाम से निजात नहीं

Mon, 20 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
बागेश्वर। अतिक्रमण का दंश झेल रहे बागेश्वर नगर को जाम से निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को भी नगर की सड़कों पर कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर अतिक्रमण की जद में है। नगर की सड़कों के किनारे पक्के अतिक्रमण होने के कारण सड़कें संकरी हो गईं हैं। अतिक्रमणकारियों ने सड़कों के किनारे दीवारों के ऊपर निर्माण कर दिया है। निकास नालियों तक को अतिक्रमणकारियों ने घेर रखा है।
सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण नगर में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह करीब 11 बजे नगर का व्यस्ततम एसबीआई तिराहा काफी देर तक जाम की जकड़न में रहा। वाहनों के जाम में फंसने से वाहन संचालकों को तो दिक्कतों का सामना करना ही पड़ा, राहगीर भी परेशान हुए। दोपहर बाद तक माल रोड, स्टेशन रोड पर जाम लगने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के दावे पर कब होगा अमल
बागेश्वर। बीते शनिवार को नगरपालिका ने जिला अस्पताल रोड पर अभियान चलाकर सड़क को घेरकर बनाए गए कुछ फड़ों को तोड़ा था। अमर उजाला ने नगर की सड़कों, नदियों के तटों पर किए गए स्थायी अतिक्रमण पर सवाल खड़े करते हुए एसडीएम सदर हर गिरि का पक्ष जाना था। एसडीएम ने कहा था कि अतिक्रमण, अतिक्रमण होता है। इसमें अमीर और गरीब के बीच कोई भेद नहीं होता है। उन्होंने कहा था कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक संपत्ति पर किए गए पक्के निर्माण हटाए जाएंगे। एसडीएम के दावे पर सबकी नजर है। देखना दिलचस्प होगा कि कब नगर की सड़कें और सदानीरा सरयू और गोमती के तट अतिक्रमण मुक्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें