फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हॉटमिक्स के चलते यातायात डायवर्ट

Sun, 23 Apr 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर हॉटमिक्स कार्य के चलते रविवार को वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। बागेश्वर से अमसरकोट, डोबा, गिरेछीना, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) जाने वाले वाहनों को वाया द्यांगण भेजा गया।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई राजकुमार ने बताया कि रविवार को बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर नगर के गोमती पुल से नदीगांव की ओर एक किमी हिस्से में हॉटमिक्स किया गया। इस रूट पर जिला जजी के साथ ही कई स्कूल होने के कारण हॉटमिक्स के लिए रविवार का समय चुना गया। हॉटमिक्स कार्य के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की मदद भी ली गई थी। गोमती पुल तिराहे पर वाहनों को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। ईई ने बताया कि 16 किमी लंबी सड़क में से करीब 14 किमी हिस्से में हॉटमिक्स हो गया है। शेष दो किमी हिस्से में भी जल्द ही डामरीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें