अघोषित बिजली कटौती से गुस्साएं व्यापार संघ की स्थानीय इकाई ने गांधी चबूतरे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका। व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी ने कहा कि बिजली की कटौती बंद नहीं की गई तो व्यापारी बिजली के बिल जमा नहीं करेंगे। व्यापार संघ की नगर इकाई ने पूर्व तय कार्यक्रम के तहत गांधी चबूतरे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका।
आए दिन अघोषित कटौती होने पर व्यापारियों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापार संघ के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि पीक सीजन में बिजली कटौती से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती शीघ्र बंद नहीं की गई तो व्यापारी बिजली के बिल भी जमा नहीं करेंगे।
पुतला फूंकने वालों में खीम सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह भाकुनी, मुकेेश नेगी, हरक सिंह बिष्ट, गणेश पांडे, ललिता प्रसाद, रोहित सिंह, गुड्डू स्वामी, महेश ममगई आदि मुख्य थे।