फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू पुल की मरम्मत शुरू होते ही व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन में काम पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद थमा विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। सरयू पुल की मरम्मत और प्लेट बदलने का काम शुरू होते ही व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने आ गए। एनएच की ओर से पुल की मरम्मत में 20 दिन का समय लगने की बात कही गई जबकि व्यापारी एक सप्ताह के भीतर काम पूरा कराने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद दोनों पक्ष 10 दिन में काम पूरा कराने की बात पर माने।
शनिवार को सरयू पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होना था। सुबह नौ बजे एनएच की ओर से काम शुरू भी करा दिया गया था। जिसकी जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि सरयू नदी पर बने ऐतिहासिक झूला पुल पहले से बंद है। अब मोटर पुल पर भी काम शुरू होने से इसे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अस्पताल जाने वाले मरीजों, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। व्यापारी पुल की मरम्मत का कार्य पूरे 24 घंटे जारी रखने की मांग कर रहे थे। वहीं, एनएच की ओर से रात में कार्य करने में श्रमिकों के लिए खतरा होने की बात कही गई। विवाद की स्थिति बनते देख लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर मामला सुलझाने को कहा। तय हुआ कि पुल की मरम्मत का कार्य रोजाना 12 से 14 घंटे तक किया जाएगा। 10 दिन के भीतर काम पूरा कर पुल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-पुल की हालत को देखते हुए रात को कार्य करना बेहद रिस्की है। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सुबह आठ बजे से रात को नौ-दस बजे तक कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। मौसम खराब नहीं हुआ तो 10 मार्च तक पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा।
पीपी गोस्वामी, एई, एनएच

फोटो 01 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें