फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से उफान पर आए गधेरे

Thu, 25 May 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्‍वर में होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिले में मूसलाधार बारिश हुई। लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से कई स्थानों पर गाड़-गधेरे उफान पर आ गए। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जिला मुख्यालय की सड़कें कुछ स्थानों पर तलैया बन गईं। बारिश से फिलहाल किसी मार्ग के बंद होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दिन भर तेज धूप खिली रही। शाम को आसमान में बादल घिरते ही तेज अंधड़ चला और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के कारण कई छोटे नाले और गाड़-गधेरे उफान पर आ गए। नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से सरयू और गोमती में भी अधिक पानी नजर आया। कपकोट और कांडा क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण लगभग एक घंटे तक नगरीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। देर शाम तक बारिश जारी थी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इस बार प्री मानसून बारिश भी जमकर हो रही है। पिछले एक सप्ताह से वर्षा का क्रम जारी रहने से तापमान सामान्य बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें