फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से टूूटा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बिजली की लाइनों के उपर गिरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अंधड़  से एक चीड़ पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से नगर में छह घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन

बिजली गुल होने से रात भर लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे  बुधवार रात पौने दो बजे आए अंधड़ से कठायतबाड़ा में वन विभाग परिसर के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर बिजली की लाइन में आ गिरा। इससे कठायतबाड़ा, दुग बाजार, तहसील रोड समेत नगर के कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को रात भर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा सुबह साढ़े पांच बजे लोनिवि के पास अंधड़ से पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर जा गिरी। जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह आठ बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन



रवाईखाल में साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली 
बागेश्वर। मुख्यालय से सटे रवाईखाल क्षेत्र में भी अंधड़ से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। यहां रात दो बजे पेड़ की टहनियों से बिजली लाइनें टूट गई। मरम्मत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे पहले क्षेत्र की बिजली साढ़े छह घंटा तक बाधित रही।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें