फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कागजों में चकाचक शौचालय, हकीकत में खाली हाथ ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील के ग्राम लखनी में स्वजल योजना के तहत शौचालय निर्माण में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि विभाग ने बिना पैसा दिए ही कागजों में उसे भुगतान प्राप्त लाभार्थी घोषित कर दिया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम लखनी निवासी हरीश प्रसाद पुत्र शेर राम ने एसडीएम गरुड़ को दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत में स्वजल योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए प्रति परिवार धनराशि आवंटित की गई थी। जब उन्होंने अपने भुगतान के संबंध में विभाग से जानकारी ली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, हरीश के नाम पर शौचालय निर्माण का भुगतान काफी पहले ही किया जा चुका है जबकि पीड़ित के अनुसार उन्हें आज तक एक रुपया भी नहीं मिला है। गरुड़ में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि वे पिछले डेढ़-दो महीनों से ब्लॉक और स्वजल विभाग के चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस भुगतान की कोई जानकारी नहीं है। विभाग यह मानने को तैयार नहीं है कि भुगतान में कोई त्रुटि हुई है। पीड़ित ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उनके नाम पर धनराशि का गबन किया गया है। उन्होंने मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की है।

......कोट
तहसील दिवस के दौरान शौचालय निर्माण की धनराशि नहीं मिलने और कागजों में दर्ज होने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित प्रकरण की जांच की जा रही है। -वैभव कांडपाल, एसडीएम गरुड़
विज्ञापन

-इस तरह का मामला फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है, शौचालय निर्माण की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। कब किसे भुगतान हुआ इसकी जानकारी निकालनी जाएगी। हेराफेरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




.......आकांक्षा कोंडे, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें