फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोट भ्रामरी पहुंचेंगी विभिन्न गांवों की होली 

Fri, 10 Mar 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
सजी हैं गुलाल की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी के गांव होली की धूम मची है। महिला, पुरुषों ने त्रयोदशी के दिन गांव के चौपालों में जमकर होली गाई। होल्यारों ने मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौछ होली का गायन किया। विभिन्न गांवों के होल्यार शुक्रवार को बाजे-गाजों के साथ कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कत्यूर घाटी के कज्यूली, अणां, मटेना, गढ़सेर, नरग्वाड़ी, मटे तिलसारी, चनोली, थापल, मन्यूड़ा, जैसर, पुरुड़ा, जिनखोला, अयारतोली, डंगोली, भेंटा, पाये, चौरसों, टानीखेत आदि गांवों की  महिला, पुरुषों ने बारी-बारी से अपने मोहल्ले के लोगों के घरों में होली गायन किया।

विभिन्न गांवों की होली शनिवार प्रात: बैजनाथ मंदिर होकर कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचेंगी। एसडीएम एनएन नगन्याल ने बताया कि कोट भ्रामरी मंदिर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस, राजस्व पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। एसडीएम ने लोगों से होली का शांतिपूर्वक मनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें