अधिवेशन में काश्तकारों को चेक वितरित करते विधायक दास
- फोटो : अमर उजाला
साधन सहकारी समिति गरुड़ वार्षिक अधिवेशन समारोह पूर्वक संपन्न हो गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने आय बढ़ाने के लिए समिति को बहुधंधी बनाने और सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने को कहा।
क्षेत्र पंचायत सभागार में समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष बचे सिंह बोरा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में नए साल का बजट पारित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने समिति के भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने समिति के निर्वतमान अध्यक्ष आनंद बिष्ट के कार्यकाल किए गए कार्यों पर रोशनी डाली। अधिवेशन में एआर सहकारिता एमएस मर्तोलिया, मंगल राणा, समिति के सचिव दिगंबर रावत,नवीन ममगई, महेंद्र पाल सिंह आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व विधायक चंदन दास ने पांच किसानों को पंडित दीन दयाल योजना के अंतर्गत कृषि लोन के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में डंगोली के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी, मोहन सिंह रावत,सचिव हरीश पांडे भुवन चंद्र, समिति के वार्ड सदस्य दिनेश नेगी, उमेश पांडे, राजेंद्र बोरा हीरा लाल आदि मौजूद थे। संचालन सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी ने किया।
डंगोली समिति का अधिवेशन आज
गरुड़ (बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति डंगोली का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को प्रात: 11 बजे से समिति कार्यालय में होगा। समिति के अध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी व सचिव हरीश पांडे ने समिति के सभी शेयर धारकों और काश्तकारों से अधिवेशन में भाग लेने की अपील की है।