आजीविका कमस्यारघाटी स्वायत्त सहकारिता ने वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया। उद्यमियों से आय बढ़ाने के लिए सहकारिता से जुड़ने का आह्वान किया गया। पहाड़ी उत्पादों के उत्पादन पर जोर दिया गया। महिलाओं से सहकारिता को मजबूत करने को कहा।
खातीगांव में मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी ने कहा कि सामूहिक रूप से किए जाने वाले काम हमेेशा सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों में सब्जी, दाल, मसाले समेत नगदी फसलें किसानों की आय की रीढ़ हैं। इनका अधिक से अधिक उत्पादन किया जाए।
आजीविका परियोजना प्रभागीय प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे ने महिलाओं को कृषि, फल, सब्जी समेत अन्य उत्पादनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय आधार पर उत्पादित वस्तुओं के विपणन की अब कोई समस्या नहीं है। बाजार अच्छा है और दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। सहायक प्रबंधक राजेंद्र श्री वास्तव ने एसएचजी के गठन के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर मोहन पांडे ने आय-व्यय का ब्योरा रखा और उसकी पुष्टि की गई। समिति की अध्यक्ष बसंती रावत ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम लाल, अनिल रौतेला, चंपा देवी, बसंती देवी, कृपाल सिंह रावत, महेश रौतेला, नवीन पंत, सुनीता राठौर, गणेश सिंह रावत, बहादुर सिंह डसीला, माया देवी, लक्ष्मी रावत और मोहन सिंह रावत आदि थे।