फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर गांव गरीब मंच का अनशन समाप्त

Wed, 21 Sep 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
अनशन तुड़वाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव गरीब महिला उत्थान मंच द्वारा छह सूत्रीय मांगों को लेकर भंयेड़ी गांव में पिछले सात दिनों से चल रहा आमरण अनशन समाप्त हो गया है। एसडीएम फिंचाराम चौहान ने जल्द ही मांगों पर कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए अनशनकारी गंगा दत्त जोशी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि बागेश्वर-गिरेछिना सड़क में कटी भूमि का मुआवजा, नैन सड़क का निर्माण, सड़कों में पैराफिट, गौशाला बनाने और शराब की ओवर रेटिंग रोकने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांव गरीब मंच ने भंयेड़ी में एक सप्ताह पूर्व आमरण अनशन शुरू किया था। मंगलवार को वार्ता के लिए गए एसडीएम फिंचाराम चौहान को आंदोलनकारियों ने लौटा दिया था। स्थिति को देखते हुए एसडीएम बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ फिर से अनशन स्थल पहुंचे।

उन्होंने समस्याओं को सुनने के बाद पात्रता में आने वाले लोगों को गौशालाएं देने, शीघ्र ही कटी हुई भूमि का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों पर भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद अनशनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वार्ता के दौरान गांव गरीब मंच के संस्थापक विशन सिंह टंगड़िया, लेटी के पूर्व प्रधान धन सिंह दयाराकोटी, विपिन जोशी, हरीश कांडपाल, पूर्व प्रधान फकीर राम, पार्वती देवी, गंगा देवी, पुष्पा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें