बागेश्वर। जिले में इन दिनों हो रही बारिश से नुकसान भी होने लगा है। काफलीगैर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों हुई बारिश के दौरान एक मकान की टिन शेड छत ढह गई। थुनाई-मिहिनिंया सड़क पर बनी पुल में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बौड़ी गांव के सुंदर लाल पुत्र जोगा राम के घर की टिन छत उड़ गई थी। सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई। निरीक्षण के दौरान मकान गैर आवासी य पाया गया। मरम्मत के अभाव में उसकी छत उड़ी थी। वह दैवीय आपदा के मानकों के तहत नहीं आता है। थुनाई-मिहिनियां सड़क पर बनी पुल में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलराव हो रहा है। वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद